फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जांच के आदेश से तहसीलकर्मियों में हड़कंप

जांच के आदेश से तहसीलकर्मियों में हड़कंप

Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जांच के आदेश से तहसीलकर्मियों में हड़कंप
आजमगढ़। पूर्व एसडीएम लालगंज द्वारा लाखों रुपये की सरकारी जमीन रशूखदारों के नाम कर देने के मामले में राजस्व परिषद के अध्यक्ष की तरफ से जांच के लिए भेजी गई आदेश की प्रति 17 जुलाई को कमिश्नर ने डीएम आजमगढ़ को भेज दिया। साथ ही मामले की जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इस कार्रवाई से लालगंज तहसील के कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालजी सिंह ने 23 मई को राजस्व परिषद के आयुक्त से शिकायत की थी कि लालगंज तहसील के पूर्व एसडीएम अभय कुमार मिश्रा ने तहसील की लाखों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन रशूखदारों को बेच दी है। ज्यादातर बड़े मामले अपने ट्रांसफर होने के बाद निपटाए हैं। लालजी सिंह के मुताबिक एक जनवरी से 11 अप्रैल तक के बीच एसडीएम ने 91 फाइलों पर आर्डर किया है। जबकि ट्रांसफर होने के बाद 10 मई से 16 मई को बीच करीब 70 फाइलों पर आदेश देकर कीमती जमीनें रशूखदारों को दे दी है। लालजी सिंह के पत्र के मुताबिक इस खेल में हलका लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और एसडीएम तक की भूमिका संदिग्ध है। अधिवक्ता की शिकायत पर गौर करते हुए 28 जून को राजस्व परिषद ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। 17 जुलाई को मंडलायुक्त ने डीएम को पत्र भेजकर मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट मांगा है।
विज्ञापन


राजस्व परिषद के अध्यक्ष का पत्र मिलने के बाद हमने 17 जुलाई को डीएम आजमगढ़ को भेज दिया। मामले की गंभीरता से जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी गई है। जगत राज, मंडलायुक्त, आजमगढ़ मंडल
विज्ञापन


लालगंज तहसील के पूर्व एसडीएम अभय कुमार मिश्रा द्वारा किए गए कृत्यों की जांच के लिए एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी गई है। - शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed