फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बार और बेंच के बीच बनाएं रखें सामंजस्य: जिला जज

बार और बेंच के बीच बनाएं रखें सामंजस्य: जिला जज

Wed, 04 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बार और बेंच के बीच बनाएं रखें सामंजस्य: जिला जज
आजमगढ़। नवागत जनपद न्यायाधीश साधना रानी ठाकुर ने पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के सभागार में अधिवक्ताओं से रूबरू हुई। उन्होंने बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखने पर बल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान नवागत जनपद न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास होगा कि न्यायिक अधिकारी पूरे मनोयोग से कार्य कर मुकदमे का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की शिकायत ही न्याय पालिका की कमियों को दूर करता है। बार और बेंच के बीच होने वाली टकराहट के बारे में कहा कि पहले तो ऐसी स्थिति पैदा ही नहीं होगी। अगर हुई तो मिल बैठकर समस्याओं का हल निकाला जाएगा। नवागत जनपद न्यायाधीश मूल रुप से अलीगढ़ जिले की रहने वाली है। वे वर्ष 1986 से अपनी न्यायिक सेवा शुरु करते हुए वर्ष 2017 में गोंडा जिले में जनपद न्यायाधीश के पद को सुशोभित किया। आज वे आजमगढ़ जिले में बतौर जनपद न्यायाधीश के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर अपर जिला जज सर्वेश चंद्र पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, अधिवक्ताओं में वरिष्ठ अधिवक्ता शिव गोविंद यादव, विश्वनाथ राय, अनिल सिंह, रफीक अहमद, अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अधिवक्ताओं ने जिला जज को माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सूबेदार यादव एडवोकेट ने किया। संचालन संघ के मंत्री शमशाद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed