फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   परिसर में जला कर कूड़े का निस्तारण कर रहा अस्पताल प्रशासन

परिसर में जला कर कूड़े का निस्तारण कर रहा अस्पताल प्रशासन

Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
परिसर में जला कर कूड़े का निस्तारण कर रहा अस्पताल प्रशासन
आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल प्रशासन ने अब तक अस्पताल से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं कर सका है। अस्पताल परिसर में ही कूड़े को एकत्र किया जा रहा है और रविवार को उसे जला कर उसका निस्तारण कराया गया। जिससे उठ रहे धुंए के चलते रविवार को पूरे दिन अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को शासन ने कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था का निर्देश दिया है। प्राइवेट अस्पतालों के साथ ही सरकारी अस्पताल प्रशासन भी शासन के इस कड़े निर्देश का पालन नहीं कर रहे है। मंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन काफी मात्रा में यूज हुए सिरिंज, ग्लोकोज की बोतल, आपरेशन के दौरान निकले अपशिष्ट आदि निकलते है। जिसके निस्तारण की अब तक अस्पताल प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। अस्पताल परिसर के ही एक हिस्से में कूड़े को एकत्र किया जाता है। रविवार को जागो युवा संगठन की टीम विनीत सिंह रीशू के नेतृत्व में अस्पताल पर पहुंची तो अस्पताल प्रशासन के कुछ लोग कूड़े के ढेर में आग लगा कर उसका निस्तारण कर रहे थे। कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध और जलाने से हुए धुएं से मरीज और तीमारदार काफी परेशान नजर आये। अस्पताल प्रशासन की जानकारी में अस्पताल परिसर में ही कूड़ा जलाया जा रहा है और जिम्मेदार मूकदर्शक बने बैठे है।
विज्ञापन


अब मुख्य गेट नहीं बल्कि अंदर खड़े हो रहे प्राइवेट एंबुलेंस
आजमगढ़। डीएम के सख्त निर्देश के बाद भी मंडलीय अस्पताल प्रशासन का प्राइवेट एंबुलेंस से मोह समाप्त नहीं हो रहा है। प्राइवेट एंबुलेंस अब अस्पताल के मुख्य गेट पर तो नहीं खड़े हो रहे है लेकिन अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में दो से तीन की संख्या में प्राइवेट एंबुलेंस अब भी खड़े नजर आ रहे है। प्राइवेट एंबुलेंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दावा करने वाले एसआईसी को परिसर के अंदर खड़े हो रहे प्राइवेट एंबुलेंस अब तक नजर नहीं आये है। वहीं डीएम के निर्देश पर अस्पताल पर सादे कपड़े में तैनात किये गये आधा दर्जन भर पुलिस कर्मियों की भी नजर अब तक क्यो नहीं पड़ी यह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसर में जो कूड़े का ढेर लगा हुआ है, उसे हटवाने के लिए नपा के चेयरमैन को पत्र लिखा गया है जल्द ही कूड़ा हटवा दिया जायेगा। जहां तक कूड़े के ढेर में आग लगाने की बात है तो इसकी जानकारी नहीं है। नपा प्रशासन यदि जल्द कूड़ा नहीं हटाती है तो प्राइवेट व्यवस्था कर हटवाया जायेगा। अस्पताल परिसर के पिछले हिस्से में प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी होने की भी जानकारी नहीं है। अब जानकारी हुई है तो उसे भी हटवाने की कवायद की जायेगी। - श्री कृष्ण गोपाल सिंह, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed