फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पकड़ा गया एक नकलची, 1357 ने छोड़ी परीक्षा

पकड़ा गया एक नकलची, 1357 ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 17 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया एक नकलची,  1357 ने छोड़ी परीक्षा
आजमगढ़। मदरसा बोर्ड परीक्षा में मंगलवर को दूसरे दिन भी सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ने का क्रम जारी रहा। मंगलवार को कुल 1357 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ा तो वहीं एक नकलची भी पकड़ा गया, जिसे रिस्टीकेट कर दिया गया। जिले में 14 माध्यमिक विद्यालयों पर बनाये गये केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा हो रही है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 64 मदरसों की परीक्षा 14 परीक्षा केंद्रों पर करायी जा रही है। सोमवार को सुबह की पाली में मुंशी, मौलवी में 3032 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 975 परीक्षर्थियों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में आलिम और कालिम की परीक्षा संपन्न हुई। इस पाली में 2127 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 382 अनुपस्थित रहे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लए जिला अल्पसंख्यक विभाग पूरी तरह से सक्रिय रहा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/परीक्षा प्रभारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल पर पूरी तरह से लगाम लगा दिया गया है। जिसके चलते काफी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ रहे है। मुबारकपुर संवददाता के अनुसार सुबह की पाली में मुबारकपुर स्थित अशरफिया इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए मिला। जिसे केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़ा और रिस्टकेट कर दिया। बूढनपुर संवाददाता के अनुसार मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए पटेल इंटर कालेज अतरौलिया को केंद्र बनाया गया है। यहां छह मदरसों का सेंटर आया हुआ है। सीसी टीवी की निगरानी में सकुशल परीक्षा संपन्न करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed