{"_id":"5ad63b514f1c1b46098b5177","slug":"91523989329-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी की व्यवस्था नहीं सड़क पर बहा रहे नाबदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी की व्यवस्था नहीं सड़क पर बहा रहे नाबदान
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। ठेकमा बाजार ब्लाक मुख्यालय होने के बाद भी दुर्दशा का शिकार है। इस बाजार में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते लोगों को नाबदान का पानी सड़क पर बहाना पड़ रहा है। होली के समय सांसद नीलम सोनकर ने नाला निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनका आश्वासन अब तक पूरा नहीं हो सका।
ठेकमा बाजार बड़े बाजारों में गिना जाता है। लगभग छह सौ की संख्या में व्यापारी सड़क की दोनों पटरियों पर दुकान और मकान बना कर रहते है। इनके सामने सबसे बड़ी समस्या घरों के गंदे पानी के बहाव की है। जल निकासी के लिए नाली का निर्माण न होने से मजबूरी में ये सड़क पर ही नाबदान का पानी बहा रहे है। कुछ लोगों ने जल निकासी की अपनी व्यवस्था बना रखी है, जिसके तहत घर में ही बोर करा कर उसी में सभी प्रकार के गंदे पानी को बहाया जा रहा है। वहीं कुछ लोग अपने घरों में ही दिन भर गंदा पानी एकत्र करते है और रात होने पर उसे बाहर सड़क पर बहाते है। लोगों का कहना है कि होली पर आयोजित होली मिलन समारोह में सांसद नीलम सोनकर के समक्ष भी यह समस्या उठायी गई थी। उन्होंने जल्द नाला का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनका आश्वासन अब तक पूरा नहीं हो सका है। प्रधान संजय गुप्ता ने कहा कि ग्राम निधि में इतना पैसा ही नहीं है कि उससे पूरे बाजार में नाले का निर्माण कराया जा सके। यह कार्य सांसद अथवा विधायक कोटे से ही संभव है। परेशान हाल बाजार वासियों सादिक खां, अनुप जायसवाल, प्रहलाद गुप्ता आदि ने समस्या निदान के लिए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या को ऑनलाइन शिकायत भेजा है।