फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पालीटेक्निक हास्टल में जांच के लिए पहुंचे एडीएम

पालीटेक्निक हास्टल में जांच के लिए पहुंचे एडीएम

Tue, 27 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पालीटेक्निक हास्टल में जांच के लिए पहुंचे एडीएम
आजमगढ़। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में खराब खाने देने और विरोध पर निकालने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश के बाद एडीएम प्रशासन सोमवार दोपहर जांच के लिए कॉलेज पहुंचे। बंद कमरे में बच्चों के बयान लिए। प्रधानचार्य और शिक्षकों से अलग-अलग बातचीत की। इसके बाद प्रबंधन को हास्टल में व्याप्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। प्रिंसिपल को छात्रों की शिकायत दूर करने और छात्रों को गुरुजनों की बात मानने की नसीहत दी।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के थर्ड ईयर के छात्रों ने हास्टल में खराब खाने देने के मुद्दे पर कलक्ट्रेट का घेराव किया था। बताया था कि मेस के ठेकेदार की ओर से सड़ी-गली सब्जियों का प्रयोग खाने में किया जाता है। विरोध करने पर नंबर काटने की धमकी दी जाती है। ये भी आरोप लगाया था कि खाने का विरोध करने पर उन्हें हॉस्टल से निकाल दिया गया है। मामला अखबारों की सुर्खियां बनने पर प्रिंसिपल ने मेस ठेकेदार को हटा दिया था। साथ ही हास्टल में व्याप्त कमियों को दूर करने के लिए शासन को लिखने की बात कही थी। साथ ही छात्रों को धमकाने और मारपीट की घटना से इंकार किया था। सोमवार को जिलाधिकारी सीबी सिंह के निर्देश पर एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी मामले की जांच के लिए पालीटेक्निक कालेज पहुंचे। इससे पहले ही हास्टल छोड़कर जा चुके छात्रों को प्रिंसिपल की ओर से बुला लिया गया था। एडीएम ने बंद कमरे में छात्रों से उनकी परेशानी के बारे में जानकारी ली। इसके प्रिंसिपल और शिक्षकों से जानकारी ली। प्रिंसिपल को छात्रों के सुझावों के आधार पर उनकी समस्याओं को सुलझाने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रों को गुरुजनों का आग्रह पूर्व वात्सल्य हासिल करने को नसीहत दी। दोनों पक्षों में सुलह का गुरुमंत्र देकर एडीएम प्रशासन वापस लौटे। छात्रों को कोई भी दिक्कत होने पर उच्च अधिकारियों को अवगत कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed