{"_id":"5a5f9a1f4f1c1b8a268b4eaa","slug":"91516214815-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना छुट्टी विद्यालय अवधि में बीएसए के पास पहुंची अध्यापिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना छुट्टी विद्यालय अवधि में बीएसए के पास पहुंची अध्यापिका
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बिना छुट्टी विद्यालय अवधि में शिकायत लेकर बीएसए कार्यालय पर पहुंचना शिक्षिका को भारी पड़ गया। कमिश्नर के अनुदेश के अनुपालन में बीएसए ने शिक्षिका का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है।
कमिश्नर ने सभी अध्यापकों को आदेश दे रखें हैं कि विद्यालय अवधि में बिना अवकाश स्वीकृत कराए कोई अध्यापक बीएसए या अन्य सरकारी कार्यालयों में नहीं दिखना चाहिए। ठेकमा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में तैनात सहायक शिक्षिका स्वप्निल मिश्रा बुधवार दोपहर दो बजे अपने बच्चे की देखभाल के लिए अवकाश लेने के संबंध में गुहार लगाने बीएसए कार्यालय पहुंच गईं। बीएसए ने इस पर कड़ा कदम उठाते हुए अध्यापिका का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मचा है। प्रभारी बीएसए डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि स्कूल अवधि में बिना छुट्टी उसे छोड़ने पर शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।