फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पार्किंग के चलते डेढ़ किमी तक चलना होगा पैदल

पार्किंग के चलते डेढ़ किमी तक चलना होगा पैदल

Thu, 04 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग के चलते डेढ़ किमी तक चलना होगा पैदल
सठियांव। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की चूक न हो जाए इसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। सभा स्थल से लगभग डेढ़ किमी पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिसके कारण कार्यक्रम स्थल तक लोगों को पैदल ही जाना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में किसी प्रकार की चूक न हो इसके लिए जिला प्रशासन जी-जान से लगा हुआ है। प्रशासन द्वारा मंच, पंडाल, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से सभा स्थल पर आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल से डेढ़ किमी पहले ही पार्किंग बनाई गई है। जिसके आगे गाड़ियों के जाने की इजाजत नहीं होगी। पार्टी के बड़े बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को सभास्थल तक पहुंचने के लिए डेढ़ किमी पैदल चलना पड़ेगा। गोरखपुर, दोहरीघाट, देवरिया से आने वाले पार्टी के नेता को अपने वाहन मुबारकपुर रोड पर स्थित राजदेव कृषक महाविद्यालय के सामने खड़ा करने होंगे। फैजाबाद, अंबेडकर नगर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर के वाहन आजमगढ़ रोड पर स्थित शेखर नर्सिंग होम के सामने वाहन को खड़ा करेंगे। यह जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर मो. अकमल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed