{"_id":"5a4292c44f1c1b10788b5120","slug":"91514312388-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिराहे का नाम शिब्ली नोमानी रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिराहे का नाम शिब्ली नोमानी रखने की मांग
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल छात्र संगठन ने पहाड़पुर तिराहे का नाम महान विचारक अल्लामा शिब्ली नोमानी के नाम से किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा शाने आलम ने बताया कि पहाड़पुर तिराहे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। अल्लामा शिब्ली नोमानी का नाम आजमगढ़ के महान विभूतियों में से है। शिब्ली नेशनल कालेज के तिराहे का नामकरण शिब्ली नोमानी के नाम से किए जाने की मांग की गई है। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश यादव, मोहम्मद बेलाल आजमी, विनीत सिंह, मोहम्मद शारिक खान, अबु शहमा, फरमान, उमैर अहमद, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद जमीर आदि शामिल रहे। ब्यूरो