{"_id":"5a22ecf34f1c1bc9678bf964","slug":"91512238323-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 को होगी वाराणसी में गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 को होगी वाराणसी में गोष्ठी
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारतीय सांस्कृतिक एवं मैत्री संघ(इस्कफ)की बैठक शनिवार को डा. अंबेडकर पार्क में संघ के संरक्षक डा. राम नारायण राम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वाराणसी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसी बैठक और संगठन की सदस्यता एवं सम्मेलन पर चर्चा की गई।
इस्कफ के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य और प्रदेशीय मंत्री जितेंद्र हरि पांडेय ने बताया कि 16 दिसंबर को वाराणसी में सरदार बल्लभ भाई पटेल स्मारक अतिथि निवास पर संविधान और धर्मनिरपेक्षता विषय पर गोष्ठी होगी। इसके अलावा आजमगढ़ इप्टा का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और 17 दिसंबर को सांगठनिक बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डा. रामनारायण राम ने कहा कि हम सबको अपने अधिकारों के साथ दायित्वों को निभाते हुए सामाजिक समरसता, भाईचारे की भावना से लोगों को प्रेरित कर सतत प्रयास करना होगा, तभी हम संगठन के उद्देश्यों से जनमानस को जोड़ सकते है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शफीक अहमद एडवोकेट, हरिगेन राम, मसीउद्दीन, सऊद अहमद आदि उपस्थित रहे।