{"_id":"59eb8f154f1c1b69678b6a53","slug":"91508609813-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर की जाली में उतरा करेंट, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर की जाली में उतरा करेंट, बालक की मौत
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर। कस्बे के मुख्य मार्ग पर यूनियन बैंक आफ इंडिया के पास स्थित ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। ट्रांसफार्मर की जाली में स्पार्किंग के कारण करेंट उतर रहा था। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
पवई लाडपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव कस्बे में पानी की गुमटी रख कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार की सुबह गुमटी के सामने उसका आठ वर्षीय पुत्र कृष्ण यादव साफ सफाई कर रहा था। कूड़ा ट्रांसफार्मर के पास फेंकने के लिए गया तो उसका हाथ ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए रखी गई जाली से टकरा गया। जाली में आ रहे करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बालक पंतजलि स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। परिजनों की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक दो भाई दो-बहन में सबसे छोटा था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों में आक्रोश है।