{"_id":"59778bfa4f1c1b7e788b4569","slug":"91501006842-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई शिक्षक संगठनों ने धरने को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई शिक्षक संगठनों ने धरने को दिया समर्थन
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पदोन्नति के लेकर कर 21 जुलाई से जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहा धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों के धरने और तालाबंदी का समर्थन कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ सहित कई संगठनों ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक गिरीश चतुर्वेदी ीने जिला प्रशासन से पिछले कई वर्षों से बाधित पदोन्नति अबिलंब किए जाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो शिक्षक और कर्मचारी इस आंदोलन को और उग्र करेंगे। संघ की जिलाध्यक्ष अनीता साइलेंस ने जिला प्रशासन के हस्तक्षेप करने पर मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष अपनी मांग के पक्ष में सभी विभागीय आदेशों और निर्देशों को प्रस्तुत कर समायोजन से पूर्व पदोन्नति की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेश, निर्देश आने तक बीएसए कार्यालय पर धरना और तालाबंदी जारी रहेगी।
धरने को दिवाकर तिवारी, वशिष्ठ सिंह, रामबिहारी सिंह, कमलेश राय, डा. रविंद्र नाथ राय, बृजेश राय, इफ्तेखार खान, मनोज त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह, कमलेश यादव, बाबूराम, कार्तिकी पांडेय, प्रतिमा पांडेय, मीरा कुमारी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। धरने की अध्यक्षता राम प्रसाद यादव ने संचालन राकेश मणि त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
वेतन भुगतान न होने से रोष, सत्याग्रह की चेतावनी
आजमगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजनम सिंह गुट) की बैठक मंगलवार को मुकेरीगंज स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें मदरसा शिक्षकों के वेतन का अब तक भुगतान न होने पर रोष प्रकट किया गया। इस दौरान दस दिन के अंदर वेतन का भुगतान न होने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के बाहर सत्याग्रह शुरू करने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि मदरसा शिक्षकों का वेतन चार माह से जांच के नाम पर अवरुद्ध कर दिया गया है। इसको लेकर संगठन ने गत दिनों जिलाधिकारी से मुलाकात भी की थी। जिस पर 15 जुलाई तक वेतन के भुगतान का आश्वासन मिला था। लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ। जिससे मदरसा शिक्षकों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बैठक का संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर शेर बहादुर सिंह यादव, विरेंद्र सिंह, जीत बहादुर यादव, अबरार अहमद, मोहम्मद रजा, अतुल सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, मोहम्मद तारिक, जामवंत निषाद, जर्नादन सिंह, अशोक सिंह, दिनेश यादव, नामवर सिंह, लालजी सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।