फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   89 lakh fund given to self help group

समूह की महिलाओं को दिए गए

Thu, 09 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
89 lakh fund given to self help group
आजमगढ़। रिवाल्विंग फंड, स्टार्ट अप, सीआईएफ के बहुत से प्रकरण लंबित होने के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक बुधवार को वित्त पोषण दिवस मनाया गया है। इसके तहत बुधवार को एनआरएलएम से गठिक महिला समूहों को 79 लाख के फंड वितिरत किए गए। इसके साथ ही हर दूसरे और चौथे मंगलवार को बैंकों से तालमेल कर मेगा कैंप लगेगा। इसमें समूहों का खाता खुलवाने के साथ लोनिंग का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों का गठन कर ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एक तरफ प्रशासन की ओर से समूहों का गठन कर उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है वहीं बैंकों की शिथिलिता के कारण इन महिलाओं को फंड आदि मिलने में होने वाली देरी योजना के परवान चढ़ने में भी देर हो रही थी। जिला प्रशासन की ओर से रिवाल्विंग फंड, स्टार्ट अप, सीआईएफ के बहुत से प्रकरण लंबित होने के मद्देनजर प्रत्येक बुधवार को वित्त पोषण दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। बुधवार को कई समूह को महिलाओं को लगभग 89 लाख के फंड मुहैया कराए गए। इसके बाद समूह की महिलाओं की इच्छा के अनुसार ट्रेड में ट्रेनिंग की शुरुआत सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बृहस्पतिवार को सठियांव में की। उन्होंने बताया कि प्रति माह आठ हजार महिलाओं को ट्रेनिंग दिलाकर निपुण बनाने के लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्थानीय हुनरमंद लोगों को ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित कर उन्हें भी रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed