{"_id":"09cd27610bfb762e37ad8c42a85ad342","slug":"862-jumped-into-the-fray-last-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 862 कूदे मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 862 कूदे मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन का कार्य अंतिम दिन बुधवार को संपन्न हो गया। जिला पंचायत सदस्यों के छह ब्लाकों की 23 सीटों के लिए कुल 107 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। वहीं, ब्लाक मुख्यालयों पर 755 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी पेश की।
बताते चलें कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, जनपद में पांच चरणों में पंचायत चुनाव होना है। इसके लिए इन दिनों नामांकन का कार्य चल रहा है। दो चरणों के लिए जिला पंचायत सदस्य के नामांकन का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों में प्रतीक चिह्न के आवंटन का कार्य भी पूरा हो चुका है। तीसरे चरण के नामांकन का कार्य भी बुधवार को संपन्न हो गया।
तीसरे चरण में जिला पंचायत के छह ब्लाकों अतरौलिया, अहरौला, फूलपुर, पवई, मिर्जापुर और मार्टीनगंज में मतदान होगा। अतरौलिया की तीन सीटों के लिए 10, अहरौला की चार सीटों के लिए 23, फूलपुर की चार सीटों के लिए 22, पवई की चार सीटों 29, मिर्जापुर की चार सीटों के लिए 15 और मार्टीनगंज की चार सीटों के लिए आठ लोगों ने नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन
इस प्रकार, दो दिनों में अतरौलिया की तीन सीटों के लिए कुल 47, अहरौला की चार सीटों के लिए 96, फूलपुर की चार सीटों पर 96, पवई की चार सीटों के लिए 114, मिर्जापुर की चार सीटों के लिए 85 और मार्टीनगंज की चार सीटों के लिए कुल 52 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह से 23 जिला पंचायत सीटों के लिए कुल 490 नामांकन दाखिल हुए। गुरुवार से नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों में प्रतीक चिह्न का आवंटन होगा।
ब्लाकों में 200 परचों की होगी जांच : पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का नामांकन बुधवार को जनपद के छह ब्लाकों की 572 क्षेत्र पंचायत सीटों पर संपन्न हो गया। नामांकन के दूसरे कुल 755 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र की 97 क्षेत्र पंचायत सीट के लिए मंगलवार को पहले दिन जहां 449 लोगों ने नामांकन पत्र भरा था, वहीं दूसरे दिन 102 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस प्रकार, 97 सीटों पर दो दिनों में कुल 551 नामांकन दाखिल हुए। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र की 59 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए पहले दिन 199 और दूसरे दिन 90 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
इस प्रकार, 59 सीटों के लिए दो दिनों में कुल 289 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अहरौला संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र पंचायत की 101 सीटों के लिए पहले दिन 467 और दूसरे दिन 171 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार, क्षेत्र की 101 सीटों के लिए कुल 638 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। पवई संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र पंचायत की 106 सीटों के लिए पहले दिन 424 और दूसरे दिन 162 लोगों ने नामांकन किया।
इस प्रकार, क्षेत्र की 106 सीटों के लिए दो दिनों में कुल 586 नामांकन दाखिल हुए। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार, मिर्जापुर ब्लाक की 105 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए पहले दिन 456 और दूसरे दिन 137 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। इस प्रकार, 105 सीटों के लिए कुल 593 प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी। मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर विकास खंड की 104 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए पहले दिन 450 और दूसरे दिन 93 ने नामांकन पत्र भरा।
इस प्रकार, क्षेत्र की 104 सीटों के लिए 543 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस तरह से छह ब्लाकों की कुल 572 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए दो दिनों में कुल 3200 नामांकन दाखिल हुए। अब गुरुवार से शुरू हो रही नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद बचे शेष प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।