आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की सेकेंड्री (मुंशी, मौलवी) और सीनियर सेकेंड्री (आलिम), कामिल व फाजिल की परीक्षा में शनिवार को 816 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, सचल दल और सेंक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। जनपद में मदरसा बोर्ड की परीक्षा 16 केंद्रों पर चल रही है। जिसमें सात यूपी बोर्ड के कॉलेजों व नौ मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले गेट पर परीक्षार्थियों की चेंकिंग की गई इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा था। सुबह की पाली में मुंशी, मौलवी की परीक्षा में कुल 2459 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से परीक्षा देने के लिए 1752 परीक्षार्थी आए, जबकि 707 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली सीनियर सेकेंड्री की आलिम व कामिल, फाजिल की परीक्षा में कुल 1799 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 1449 परीक्षार्थी शामिल हुए और 350 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के तीसरे दिन भी एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़े गया। अमिलों संवाददाता के अनुसार सचल दस्ता की टीम ने मुबारकपुर के कई परीक्षा केंद्रों को दौरा किया। सभी जगहों पर सुचारू रूप से परीक्षा का संचालन होता पाया गया। पंचायत इंटर कॉलेज खानपुर में प्रथम पाली मौलवी, मुंशी की परीक्षा में कुल 371 छात्र छात्राओं का नामांकन था। परीक्षा में 301 परीक्षर्थी शामिल हुए, जबकि 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में आलिम, कामिल, फाजिल के कुल 182 छात्र छात्राओं का पंजीकरण था। परीक्षा में 143 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक नरेंद्र सिंह ने बताया कि यहां पर चार मदरसों के ठात्रों का सेंटर आया हुआ है।