{"_id":"5c87ea6abdec2214046eeab0","slug":"81552411242-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से बालू-गिट्टी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से बालू-गिट्टी बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बा समेत आसपास के बाजारों में बिल्डिंग मटेरियल के कई दुकानदारों द्वारा सड़क से ही अपनी दुकाने संचालित की जाती है। सड़क की पटरियों पर बालू, गिट्टी आदि गिरा कर, वहीं से उसकी बिक्री की जाती है। जिसके चलते राहगीरों को काफी समस्या होती है। अब नपा प्रशासन की नजर इन दुकानदारों पर पड़ी है और नोटिस जारी कर तीन दिनों में सड़क से बालू-गिट्टी हटाये जाने का निर्देश दिया है।
कस्बा के मुबारकपुर-सठियांव मार्ग, मुबारकपुर-जीयनपुर मार्ग, मुबारकपुर-शाहगढ़ मार्ग सहित अन्य मार्गो पर वर्षो से बिल्डिंग मटेरियल बेचने वाले सड़क की पटरियों पर बालू-गिट्टी डाल कर अवैध कब्जा कर रखा है। इन दुकानदारों के पास न तो कोई रजिस्ट्रेशन होता है न ही ये बिक्री कर व आयकर ही जमा करते है। वहीं इनके बालू-गिट्टी के चलते आम जनता को परेशानी जरूर उठानी पड़ती है। अक्सर ही दुर्घटनाएं भी घटती है, फिर भी कोई कार्रवाई न होने से ऐसी दुकाने जोरो पर फलफूल रही है। अब जाकर नपा प्रशासन की नजर इन पर पड़ी है। ईओ राजपति अविचल ने ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में सड़क की पटरियों से अपनी गिट्टी बालू हटा लेने का निर्देश दिया है। अन्यथा की स्थिति में संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नोटिस पाने वालों में अड्डी संचालक बहादुर चौहान, हाजी अनवार अहमद, मदनी अंसारी, लल्लन, शमशाद, मो. सलमान आदि शामिल है।