फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आऊट सोर्सिंग पर रोक लगाने की संविदा कर्मियों ने उठायी मांग

आऊट सोर्सिंग पर रोक लगाने की संविदा कर्मियों ने उठायी मांग

Tue, 22 Jan 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
आऊट सोर्सिंग पर रोक लगाने की संविदा कर्मियों ने उठायी मांग
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी किया। इस दौरान आऊट सोर्सिंग पर रोक लगाने और संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग उठाई गई। संविदा कर्मियों के जिलाध्यक्ष एसके मालवीय ने कहा कि नियमित किए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर संविदा कर्मी काफी दिनों से आंदोलित है। कई बार सीएमओ के माध्यम से शासन-प्रशासन को पत्रक दिया गया। इसके बाद भी शासन प्रशासन हमारी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। संविदा कर्मियों को नियमित करने के बजाए स्वास्थ्य महकमें में आऊट सोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। इतना ही नहीं संगठन समान कार्य समान वेतन की भी मांग कर रहा है। दो वर्ष पूर्व इस पर आदेश भी जारी हुआ था लेकिन अब तक लागू नहीं किया गया। धरने के दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने ठेका सेवा से मुकित दिलाने के लिए ठेका प्रथा को बंद करने की जोरदार मांग उठायी। अंत में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को सीएमओ के माध्यम से पत्रक प्रेषित किया गया। जिसमें संविदा कर्मियों के स्थायी समायोजन के साथ ही आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती आदि को कम से कम 10 हजार रुपये का वेतन दिए जाने की मांग की गई। धरने के दौरान डॉ. अमरजीत, डॉ. अर्पित अग्रवाल, डॉ. उपेंद्र दूबे, विरेंद्र तिवारी समेत काफी संख्या में आशा बहुएं आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed