{"_id":"5b79b38042c792463b3b51ef","slug":"81534702464-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलापट्ट हटाने के विरोध में 25 को गरजेंगे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलापट्ट हटाने के विरोध में 25 को गरजेंगे सपाई
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिलो। कृषि विश्वविद्यालय कोटवा स्थित कैंपस से मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम का शिलापट्ट हटाने के विरोध में सपाई अब 25 अगस्त को कालेज गेट पर गरजेंगे। पहले पार्टी की ओर से 20 को विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही गई थी, लेकिन पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से इसे टाल दिया गया था। अब फिर से विरोध-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि पूर्व विधायक रामदर्शन यादव ने रविवार को क्षेत्र में जनसंपर्क कर किया। मुबारकपुर में बताया कि विधानसभा सहित पूरे जनपद के सपा कार्यकर्ता एकत्र होकर कृषि विवि कैंपस कोटवा के सामने लगे शिलापट्ट को बदलने का विरोध करेंगे। सासंद प्रतिनिधि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार के पास विकास नाम की चीज नहीं है। सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर नाम बदलकर अपने नाम का शिलापट्ट लगवा रही है। जनता इनके कारनामे को जान चुकी है। इनकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर है। सुनील वर्मा, हाजी मुक्तदिर, कमलाकांत यादव, वीरेंद्र यादव, सुलेमान राईनी आदि मौजूद थे।