{"_id":"5b1821984f1c1b6d4d8b50fb","slug":"81528308120-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 तक करें सभी कर्मचारियों का भुगतान नहीं तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 तक करें सभी कर्मचारियों का भुगतान नहीं तो कार्रवाई
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद के कई निकायों में कर्मचारियों को पेंशन, वेतन और अन्य भुगतान नहीं किया जा रहा है, इस धनराशि से कमीशन के चक्कर में खरीदारी की जा रही है। जबकि राज्य वित्त से सबसे पहले कर्मचारियों की पेंशन और वेतन आदि के भुगतान और बाद में विकास कार्य कराने के आदेश हैं। भुगतान नहीं होने से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जा रहे हैं। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी कर्मियों का बकाया भुगतान 10 जून तक करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भुगतान शेष रहा तो कार्रवाई तय है। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि पालिका आजमगढ़, नगर पंचायत, अतरौलिया, महाराजगंज, बिलरियागंज, जीयनपुर, अजमतगढ़ निजामाबाद के सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन, सफाई श्रमिकों का पारि श्रमिक, अवर अभियंताओं का वेतन कई माह से नहीं किया जा रहा है। सफाई श्रमिकों का पारि श्रमिक का भुगतान नहीं होने से वो शहर की सफाई व्यवस्था कई बार ठप कर चुके हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या निराकरण नहीं हो रहा है। वर्तमान समय में भी शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य वित्त की संतुतियों के आधार पर सर्व प्रथम वेतन, पेंशन और सफाई श्रमिकों के पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए। अवशेष धनराशि से ही विकास और अन्य कार्य किए जाएं। ऐसी सूचना मिल रही है कि अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारियों की ओर से इस पर ध्यान न देकर ज्यादा धनराशि खरीदारी पर खर्च की जा रही है। इससे कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों और निकाय अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वेतन, पेंशन और पारिश्रमिक का भुगतान 10 जून कर प्रमाण-पत्र दिया जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन