{"_id":"5b0700ef4f1c1bfd6e8b4695","slug":"81527185647-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव में सुधारी जाएगी एक तालाब की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव में सुधारी जाएगी एक तालाब की सेहत
Updated Fri, 25 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर जल्द ही प्रत्येक गांव में एक तालाब की सेहत को सुधार कर उसका सुंदरीकरण किया जाएगा। इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश जारी किए हैं। सुंदरीकरण के साथ ही इन तालाबों में जल भी भरा जाएगा। ताकि गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत न होने पाए। इसके तहत गांव का कोई पुराना तालाब है तो उसका सुंदरीकरण किया जाएगा, लेकिन तालाब नहीं है तो ग्राम समाज की भूमि पर तालाब की खुदाई होगी। इसके बाद नहर और सरकारी ट्यूूबवेलों के माध्यम से पानी भरा जाएगा। जनपद के दो ब्लाक सठियांव और पल्हनी कई वर्षों से डार्क जोन में चल रहे हैं। इस तरह से ग्रामीण स्तर पर तालाबों की खुदाई कराकर और उसमें पानी उपलब्ध कराकर शासन भूगर्म जल के स्तर को भी नियंत्रित करने के प्रयास में है। इस संबंध में अनिल कुमार उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन से आए पत्र पर अमल करते हुए समस्त खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्ययोजना बनाकर इस पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन