फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विपक्षियों पर आरोप लगा धरने पर बैठे भाजपाई

विपक्षियों पर आरोप लगा धरने पर बैठे भाजपाई

Fri, 13 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विपक्षियों पर आरोप लगा धरने पर बैठे भाजपाई
आजमगढ़। विपक्षी पार्टी पर संसद में हंगामा कर कार्य लटकाने और जनता की अपेक्षाओं और विश्वास के साथ धोखा करने का आरोप लगाकर गुरुवार को भाजपाइयों ने राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के नेतृत्व में गांधी तिराहे पर उपवास किया। इस दौरान विपक्षी दलों पर संसद को बंधक बनाने का आरोप भी लगाया गया। भाजपा की ओर से नगर के रैदोपुर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष लोकतंत्र बचाओ उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय और संचालन महामंत्री रविशंकर तिवारी ने किया। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि बजट सत्र में कांग्रेस सहित तमाम विपक्षीदलों ने संसद को बंधक बनाए रखा। संसद के अंदर कोई भी कार्य पूरा नहीं हो सका। ये जनता के धन की बर्बादी ही नहीं, बल्कि भारत के 130 करोड़ जनता की अपेक्षाओं और विश्वास के साथ धोखा हैं। संसद लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है। इसका एकमात्र कारण सिर्फ ये है कि संसद में होने वाली बहस, पारित होने वाले विधेयक, आमजनता के हितों को पूरा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता विपक्षियों को हजम नहीं हो रही है। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा में मात्र एक प्रतिशत कार्य हो पाया है और राज्यसभा में मात्र पांच प्रतिशत कार्य हुए। इससे दुखी होकर हमारे प्रधानमंत्री को उपवास पर बैठना पड़ा। उपवास के दौरान श्रीकृष्ण पाल, हौसला प्रसाद उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, चंडेसर राय, महेश्वरी कांत पांडेय, मंजू सरोज, विनय गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। रामपाल सिंह, ब्रजेश यादव, चण्डिका नंदन सिंह, सुनील राय, दुर्गा प्रसाद अस्थाना, अशोक सोनकर, कमलेन्द्र मिश्र मोनू, वरूण राय, निखिल राय, इस्माइल फारूखी, रानू प्रताप राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed