{"_id":"5a9457df4f1c1ba3378b6457","slug":"81519671263-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस से हड़कंप, जमा होने लगा बकाया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस से हड़कंप, जमा होने लगा बकाया बिल
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सरकारी कार्यालयों को विभाग द्वारा बिल बकाया के लिए नोटिस देने के बाद कई ने बकाया जमा कर दिया है तो वहीं अभी कई विभाग बजट की डिमांड कर बकाया जमा करने की कवायद में जुटे है।
बिजली विभाग ने सभी बकायेदार सरकारी कार्यालयों को 31 मार्च तक बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काटने का नोटिस देने और एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। अधिशासी अधिकारी चंद्रेश उपाध्याय बताया कि नोटिस के बाद किसी भी सरकारी विभाग ने अपना पूरा भुगतान तो नहीं किया है, लेकिन मंडी समिति, बेसिक शिक्षा विभाग ने उपलब्ध बजट के अनुरूप बिल का भुगतान कर दिया है। 20 वी वाहिनी पीएसी से दो दिनों के अंदर बिल जमा करने का आश्वासन मिला है। वहीं बड़े बकायेदारों में शामिल स्वास्थ्य विभाग (1.90 करोड़), समाज कल्याण (31.48 लाख), सिंचाई विभाग (73.6 लाख), आबकारी विभाग (30.76 लाख), ग्राम विकास विभाग (31.70 लाख), उद्यान विभाग (13.95 लाख) के साथ ही अन्य विभागों ने बिल जमा तो नहीं किया है, लेकिन जल्द जमा करने की बात कही है।