{"_id":"5a36b8184f1c1bf4688c1c96","slug":"81513535512-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल जी का जन्मदिन मनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी का जन्मदिन मनेगा
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को बूथ स्तर तक सुशासन दिवस के रूप में मनाने के लिए भाजपाइयों ने तैयारी शुरू कर दी है। तैयारी के क्रम में पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्रदत्त शुक्ल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के रानी की सराय मंडल में बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक ली।
शुक्ल ने कहा कि 25 को पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन भाजपा सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। पूरे प्रदेश में कार्यक्रम प्रत्येक बूथों पर संपन्न किया जाएगा। बूथ की इकाई, कार्यकर्ताओं, समर्थकों को एकत्रित कर अटलजी के शतायु होने और उनके छह वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल पर चर्चा की जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकारी की योजनाओं को भी गिनाया जाएगा। इस मौके पर अखिलेश मिश्र गुड्डूू, मंडल अध्यक्ष धनंजय राय, रामबदन मौर्य, गणेश शंकर मिश्र मौजूद रहे। वहीं, अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार दुर्गा मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि आम आदमी के साथ कहीं अन्याय न होने पाए। बृजेश यादव जिला महामंत्री, कमलेन्द्र मिश्रा युवा मोर्चा संयोजक, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, रामनाथ, हरिहर राय, बिरजा तिवारी, संग्राम यादव आदि रहे।