फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अब सीधे चौकीदार तक होगी जिलाधिकारी की पहुंच

अब सीधे चौकीदार तक होगी जिलाधिकारी की पहुंच

Tue, 25 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
अब सीधे चौकीदार तक होगी जिलाधिकारी की पहुंच
आजमगढ़। छोटे-छोटे मामलों को लेकर अक्सर लोग जिलाधिकारी के यहां शिकायत लेकर पहुंचते रहते हैं। अगर इन मामलों पर सीधे स्तर पर निपटा लिया जाए तो जिला स्तर पर पहुंचने वाली शिकायतों की संख्या में कमी आएगी। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने एक मोबाइल ऐप बनाने का निर्देश दिया है। इसके माध्यम से तहसील, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य करने वाले बड़े और छोटे कर्मियों के नंबर और जानकारी को जोड़ा जाएगा। इसके बाद डीएम से उनका सीधा संपर्क हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले स्तर पर बढ़ रही फरियादियों की भीड़ और उनकी समस्या के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने एक मोबाइल एप बनाने का निर्देश दिया है। इसमें जिले से लेकर गांव स्तर तक अधिकारियों और कर्मचारियों जैसे एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो, चौकीदार आदि के मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। ब्लाक स्तर पर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों और छोटे से छोटे कर्मचारियों के मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। इस एप में जनपद के सभी गांवों के ग्राम प्रधानों, सेक्रेटरी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक, चौकीदार, कोटेदार और सफाई कर्मी तक की जानकारी होगी। जिस गांव या तहसील का कोई मामला अधिकारियों के पास पहुंचेगा तो वो गांव के शिकायत से संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उस समस्या का समाधान कराएंगे। इससे जिले स्तर पर आने वाली शिकायतों में तो कमी आएगी ही दूसरे जो शिकायतें प्राप्त होंगी उनका तत्काल निस्तारण होगा। इस मोबाइल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

0000
एप इस प्रकार करेगा कार्य
एप में सभी जिला, तहसील, ब्लाक और ग्राम स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के नंबर अलग-अलग फोल्डर में दर्ज होंगे। जिस गांव की शिकायत होगी पहले उसके तहसील के फोल्डर को खोलेंगे। उस फोल्डर में गांव का नाम खोजेंगे जिस पर क्लिक करते ही उस गांव के ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, चौकीदार, सफाई कर्मी, कोटेदार सभी के नंबर दिखाई देंगे। इनमें से जिससे संबंधित मामला होगा जिलाधिकारी सीधे उससे फोन पर बात कर समस्या का समाधान करेंगे। जांच की रिपोर्ट भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
अक्सर शिकायतों के निस्तारण में ढ़िलाई बरती जाती है। जिसका परिणाम है कि एक व्यक्ति एक ही शिकायत लेकर बार-बार अधिकारियों के यहां चक्कर लगाता रहता है। इस ऐप के निर्माण से हमें शिकायत के समाधान के लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी से बात करने में सहूलियत होगी। कई समस्याओं का तो बैठे-बैठे ही निस्तारण करने में सुविधा हो जाएगी।
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed