{"_id":"596a5a5e4f1c1b9a648b46bb","slug":"81500142174-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले वर्ष का पैसा न मिलने से नाविक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले वर्ष का पैसा न मिलने से नाविक नाराज
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारावासियों को हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के दौरान इनके आवागमन के लिए नाव ही एकमात्र सहारा होती है। पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान चलाई गई नाव का पैसा न मिलने से नाराज नाविकों ने शनिवार को नाव चलाने से इंकार कर दिया।
देवारा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त एरिया में लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन द्वारा नाव की व्यवस्था की जाती है। इन नाविकों को प्रशासन द्वारा उनके पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। लेकिन दुर्भाग्य तो यह है कि नाविकों को वर्ष 2016 में बाढ़ के दौरान चलाई गई नाव का पैसा अभी तक नहीं मिला है। जिसे लेकर नाविकों में नाराजगी है। गांव के नागरिक रामसिंह, सुनील, सुशील, पखंडी, मजनू आदि का कहना है कि हम लोगों को अभी तक पैसा नहीं दिया गया हम लोग पिछले साल नाव चलाए थे। जब पैसा नहीं मिलेगा तो नाव चला कर हम लोग क्या करेंगे। साल में दो महीने लगभग बाढ़ रहती है 15 से 20 दिन नाव चलाना पड़ता है। उसका भी पैसा नहीं मिलेगा तो हम लोग नाव नहीं चलाएंगे। पहले पिछले वर्ष के हमारे पारिश्रमिक का भुगतान किया जाए तभी हम इस बार नाव चलाएंगे।