फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   श्यामा प्रसाद को दी श्रदांजलि

श्यामा प्रसाद को दी श्रदांजलि

Fri, 23 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद को दी श्रदांजलि
अतरौलिया (ब्यूरो)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस शुक्रवार को भाजपा नेता रमाकांत मिश्र के नेतृत्व में अतरौलिया में मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

रमाकांत मिश्र ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवादी विचारधारा के पोषक थे। दो निशान दो विधान का विरोध करते हुए उन्होंने अपनी शहादत दी। यदि उस समय की सरकार इनके विचारों को मान लेती तो कश्मीर जैसी विकट समस्या पैदा ही नहीं होती। भारत के युवाओं को उनके विचारों से सीख लेकर राष्ट्रहित में राष्ट्रीयता की भावना को अंगीकार करना चाहिए। इस अवसर पर चंद्रजीत तिवारी, आनंद, रमेश सिंह, रामू तिवारी, हरिभान पांडेय, घनश्याम पांडेय, ओंकार चौबे, विनोद पांडे, रिंकू दुबे, उदय प्रताप यादव, साधू शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed