{"_id":"6a6118801c6f78eb1d0995eb","slug":"79-lakh-scam-in-the-name-of-providing-a-paint-agency-fir-against-two-brothers-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-154036-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पेंट की एजेंसी दिलाने के नाम पर 7.90 लाख की ठगी, दो भाइयों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पेंट की एजेंसी दिलाने के नाम पर 7.90 लाख की ठगी, दो भाइयों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बरदह। गंभीरपुर थानाक्षेत्र के ठेकमा गांव के किशन जायसवाल ने खरेला गांव के विजय प्रकाश मिश्र और उनके भाई प्रतीक मिश्र पर पेंट की एजेंसी दिलाने के नाम पर 7.90 लाख रुपये की ठगी, चेक बाउंस कराने और रुपये मांगने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित किशन का आरोप है कि विजय और प्रतीक ने पेंट की एजेंसी दिलाने का भरोसा देकर विभिन्न माध्यमों से 13.41 लाख रुपये लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद न तो एजेंसी दिलाई गई और न ही माल उपलब्ध कराया गया।
बाद में आरोपियों ने 2.91 लाख रुपये वापस किए, जबकि 7.90 लाख रुपये बकाया रह गए। पीड़ित का आरोप है कि बकाया भुगतान मांगने पर 1.70 लाख रुपये का दिया जो बाउंस हो गया। इसके बाद 49 हजार रुपये का दूसरा चेक भी स्टॉप पेमेंट करा दिया। शिकायत के मुताबिक, तीन जुलाई को बकाया रकम मांगने के लिए आरोपी के घर पहुंचने पर दोनों भाइयों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद