फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   77 new infected were found in the district, seven died

77 नए संक्रमित मिले, सात की हुई मौत

Tue, 18 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
77 new infected were found in the district, seven died
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही धीमी हो गई हो लेकिन कोरोना मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जिले में 77 नए संक्रमित मिले। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में छह लोगों की मौत हुई। मरने वालों में तीन आजमगढ़, एक बलिया, एक मऊ व एक अंबेडकरनगर के निवासी थे। एक व्यक्ति की 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया में मृत्यु हुई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को कुल 77 नए पॉजिटिव मिले। जिले में अब तक पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या बढ़ कर 17321 हो गई है। वहीं वर्तमान में एक्टिव केस 1020 रह गए है। कोरोना का संक्रमण काफी हद तक नियंत्रित हो गया है लेकिन अभी सतर्कता जरूरी है। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज में मंगलवार को छह लोगों की मौत हुई। नोडल अधिकारी दीपक पांडेय के अनुसार देवगांव निवासी 40 वर्षीय महिला 12 मई की रात 1:15 बजे भर्ती हुई थी उसने सोमवार की देर शाम दम तोड़ दिया। तहबरपुर के 70 वर्षीय वृद्ध सोमवार की रात 9:44 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की प्रात: 7:00 बजे मौत हो गई। महाराजगंज के 80 वर्षीय वृद्ध को सोमवार की रात 1:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के लगभग 2 घंटे पश्चात मंगलवार की भोर में 3:40 पर मौत हो गई। जबकि बलिया जनपद के 65 वर्षीय वृद्ध को 8 मई की रात 11:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान सोमवार की शाम 4:00 बजे मौत हो गई। मऊ जनपद के मधुबन निवासी 65 वर्षीय वृद्ध को 16 मई की रात 11:20 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की शाम 3:30 बजे मौत हो गई। वहीं अंबेडकरनगर जिले के जैतपुर थाना निवासी 75 वर्षीया वृद्धा को 17 मई सोमवार की रात 10:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की प्रात: 7:00 बजे मौत हो गई। 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया पर भी मंगलवार को एक पुरुष की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed