फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहे वाहन, आरटीओ मौन

बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहे वाहन, आरटीओ मौन

Sat, 13 Apr 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहे वाहन, आरटीओ मौन
आजमगढ़। शहर में काफी संख्या में बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित हो रहे है। अक्सर ही इन वाहनों से हादसे भी होते है और घटना के बाद ये फरार हो जाते है। गाड़ियों पर नंबर प्लेट न लगा होने से इनकी पहचान नहीं हो पाती है। सबकुछ जानते हुए भी आरटीओ प्रशासन मौन साधे हुए है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि ऐसे वाहनों में प्राइवेट के साथ ही साथ कई सरकारी विभागों के वाहन भी शामिल है और इसमें नपा अव्वल है। बिना नंबर प्लेट लगाये वाहनों का संचालन करना पूरी तरह से अवैध है। इसके बाद भी आरटीओ विभाग की लापरवाही चरम पर है। मानक की अनदेखी कर सैकड़ों की संख्या में प्राइवेट व सरकारी वाहन सड़कों पर धड़ल्ले से संचालित हो रहे है और आरटीओ विभाग मौन साधे हुए है। नियमों की अनदेखी सिर्फ प्राइवेट वाहन संचालक ही नहीं कर रहे है, बल्कि सरकारी विभाग भी इसमें शामिल है। इन सरकारी विभागों में नगर पालिका परिषद आजमगढ़ सबसे आगे है। नपा के कूड़ा का निस्तारण करने के लिए लगाये गये दर्जन भर वाहनों में से किसी पर भी नंबर प्लेट नहीं लगा है। बिना नंबर प्लेट के तीन डंफर, छह ट्रैक्टर व ट्राली, एक हाईड्रोलिक सीढ़ी, दो छोटा हाथी आदि संचालित हो रहे है। नगर पालिका के इन सभी वाहनों में किसी पर भी नंबर प्लेट नहीं लगी है।
विज्ञापन


बिना नंबर प्लेट वाहनों का संचालन करने पर गाड़ी का चालान किया जाता है। इसके तहत 100 रुपये प्रति वाहन की वसूली होती है। नपा के वाहन बिना नंबर प्लेट के संचालित हो रहे हे तो इसकी जानकारी नहीं है। इस बारे में नपा के ईओ से बात की जायेगी और सभी वाहनों पर नंबर प्लेट लगवाने का निर्देश दिया जायेगा। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई भी की जायेगी।
विज्ञापन

आरएन चौधरी, एआरटीओ प्रशासन, आजमगढ़।

रजिस्ट्रेशन सभी गाड़ियों का है और नंबर भी लिखा है। यदि किसी गाड़ी पर नंबर अंकित नहीं है तो यह लापरवाही है। नंबंर प्लेट सभी वाहनों पर लगवाने का संबंधित को दिशा निर्देश दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ईओ नगर पालिका परिषद आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed