फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   होली सा दिखा दृश्य, जमकर उड़े अबीर-गुलाल

होली सा दिखा दृश्य, जमकर उड़े अबीर-गुलाल

Sun, 10 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
होली सा दिखा दृश्य, जमकर उड़े अबीर-गुलाल
आजमगढ़। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से मारवाड़ी धर्मशाला से भव्य निशान यात्रा गाजे-बाजे के साथ रविवार को निकाली गई। शोभायात्रा में खाटू श्याम प्रभु की नयनाभिराम झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन

फाल्गुन मास के पावन अवसर पर मारवाड़ी धर्मशाला खाटू श्याम के लिए विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ये नगर के मुख्य मार्ग पुरानी सब्जी मंडी, जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, चौक, मातवरगंज, बड़ादेव मंदिर होते हुये कोतवाली के समीप बिन्नानी गार्डेंन पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्याम प्रभु ने एक से बढ़कर एक भजनों पर श्याम भक्त नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। जिस ओर से निशान यात्रा निकलती मानों होली सा दृश्य नजर आता था। महिला, पुरुष, बूढ़े बच्चे सभी श्याम प्रभु के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। वातावरण पूरी तरह से श्याममय हो गया था। मंत्री परितोष रूंगटा ने बताया कि 14 मार्च को यहां से बस और अपने निजी वाहनों से भक्त वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे और आगे की यात्रा ट्रेन द्वारा करके 17 मार्च को खाटू श्याम के समक्ष निशान को चढ़ाएंगे। शोभायात्रा में शोभित अडूकिया, चिंटू खंडेलिया, सौरभ डालमिया, नवल किशोर डालमिया, मनोज खेतान, सीताराम सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलशयात्रा में जमकर गूंजे जयकारे
सठियांव। स्थानीय बाजार में रविवार को पांच दिवसीय 108 कुंडीय आदि शक्ति अखंड महायज्ञ और विश्व शांति सत्संग सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने हाथी, घोड़े, ऊंट और 108 कलश के साथ शोभायात्रा निकाली। पश्चिम बंगाल से आए आचार्य अखिलेश्वरानंद महाराज की देखरेख में कलश-यात्रा प्रारंभ की गई। महायज्ञ में 108 छोटे कुंड बनाए गए हैं। इसमें अनवरत यज्ञ चलता रहेगा। प्रतिदिन सात बजे से आठ बजे तक भजन कार्यक्रम और सुबह आठ बजे आचार्य विभीषण, बालाचार्य अटल के द्वारा योग कराया जाएगा। रात आठ बजे से सद्गुरु तारक ब्रह्म प्रवचन करेंगे। कलशयात्रा में पिंटू यादव, मंशा यादव, मरजादी देवी, मीना, मीरा, संतोष, अमरजीत, राजेश, फूलमती, दिनेश, अनामिका, शब्द, रेनू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed