फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसान क्रांति सेना के जरिए की करते रहेंगे संघर्ष

किसान क्रांति सेना के जरिए की करते रहेंगे संघर्ष

Mon, 31 Dec 2018 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
किसान क्रांति सेना के जरिए की करते रहेंगे संघर्ष
लाटघाट। किसान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल का शनिवार की देर रात कुशीनगर से प्रयागराज जाते समय सगड़ी तहसील के बघरवा में आगमन हुआ। जहां उन्होंने पटेल समाज के लोगों के साथ बैठक की और पटेल समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यासागर सिंह पटेल के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि हम किसानों, गरीबों, शोषितों की लड़ाई को लड़ रहे हैं। हमारी यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। हम किसी राजनीतिक पार्टी की स्थापना नहीं करेंगे। हम अपने किसान क्रांति सेना संगठन के माध्यम से ही लोगों की समस्याओं के लिए आंदोलन करेंगे। हमारे कुर्मी समाज के लोग जहां भी रहो एकजुट रहो क्योंकि एकता में ही बल है। राम सकल सिंह पटेल ने कहा कि हार्दिक पटेल आप सरदार बल्लभ भाई पटेल की धरती से हैं। आप संघर्ष करिए युवा आपके साथ होगा। आज के युवाओं को आपसे बहुत उम्मीद है। इनका आप मार्गदर्शन करें और संघर्ष में भागीदार बनाएं। बैठक को ग्राम प्रधान नागेंद्र सिंह पटेल ,परमानंद सिंह पटेल आदि लोगों ने भी संबोधित किय। बैठक से पहले पटेल मानव सेवा संस्थान सगड़ी इकाई के कार्यकर्ता वरुण सिंह पटेल सोमनाथ सिंह पटेल ने सरदार पटेल की पुस्तक भेंटकर हार्दिक पटेल को सम्मानित किया। इस अवसर पर नगीना सिंह पटेल, राजा राम सिंह पटेल, सूर्यभान सिंह पटेल, विद्यासागर सिंह पटेल, सुनील सिंह पटेल, मनोज सिंह पटेल, धनाई सिंह पटेल, रामदरश सिंह पटेल, अरुण सिंह पटेल, चिंटू जायसवाल आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता राम सकल सिंह पटेल और संचालन विद्यासागर सिंह पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed