फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आधार बनावाने और अपडेट कराने के नाम पर हो रही धनउगाही

आधार बनावाने और अपडेट कराने के नाम पर हो रही धनउगाही

Sun, 05 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आधार बनावाने और अपडेट कराने के नाम पर हो रही धनउगाही
अंबारी। आधार कार्ड को सरकार ने सभी सरकारी योजनाओं में आवश्यक कर दिया है। जिसका फायदा आधार बनाने और अपडेट करने वाले उठा रहे हैं। लोगों से धन उगाही की जा रही है और सबकुछ जानने के बाद भी जिला व तहसील प्रशासन मूकदर्शक है।
विज्ञापन

सरकार कुछ बैैंकों की शाखाओं, पोस्ट आफिस आदि में आधार केंद्र का संचालन कर रही है। इन केंद्रों पर भी सरकार ने आधार बनवाने और अपडेट कराने को नि:शुल्क कर रखा है, इसके बाद भी कहीं-कहीं तो अपडेट के नाम पर ही डेढ़ से दो सौ रुपये तक वसूल लिए जा रहे हैं। नया बनवाना हो तो कीमत और बढ़ जा रही है। पूर्व में फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी, माहुल, पवई, गोधरा, मैगना, बिलारमऊ, हुब्बीगंज, दीददारगंज, सिकरौर, पुष्पनगर आदि बाजारों में आधार कार्ड बनाने के सेंटर खुले हुए थे। इन सेंटरों को अब बंद कर दिया गया है। वर्तमान समय में तहसील क्षेत्र में मात्र एक सेंटर ही काम कर रहा है, जो तहसील मुख्यालय के सामने स्थित है। इस सेंटर पर भी धन लिया जा रहा है। लोग पैसा देकर आधार बनवा रहे हैं। एसडीएम आशा राम यादव ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है, यदि कोई शिकायत है तो संबंधित सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे बंद कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed