{"_id":"5b05b6084f1c1bd9408b7758","slug":"71527100936-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलनी नदी पर बनेगा नया पुल, शासन ने आवंटित किया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलनी नदी पर बनेगा नया पुल, शासन ने आवंटित किया बजट
Updated Thu, 24 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। भंवरनाथ-तहबरपुर मार्ग इंटर कॉलेज बेगपुर के पास सिलनी नदी पर जल्द नए पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। शासन ने नए पुल को स्वीकृति प्रदान करते हुए 76.45 लाख रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो को पुल निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बेगपुर गांव स्थित सिलनी नदी पर पहले से पुल बना हुआ है। लेकिन यह पुल जर्जर हाल में पहुंच चुका है। जिसके चलते इस पुल से बड़े वाहनों का गुजरना बंद है। छोटे वाहन ही वर्तमान में इस पुल से होकर गुजर रहे है। बड़े वाहनों के पुल से न गुजरने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पुल के पार स्थित लोगों को यदि किसी काम से बड़ा वाहन ले जाना होता है तो उन्हें काफी लंबी दूरी तय करना पड़ता हे। काफी दिनों से जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण की स्थानीय लोग मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शासन ने नये पुल के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी। इतना ही नहीं पुल निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए 76.45 लाख रुपये का बजट भी आवंटित कर दिया गया है। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। पुल का निर्माण हो जाने से तहबरपुर जाने वालों को काफी सहूलियत होगी।