{"_id":"5ac1261f4f1c1bc5618b4e6e","slug":"71522607647-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच की मांग
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का फ्रंटल संगठन आल इंडिया फिशरमैन कांग्रेस ने रविवार को सांसद फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराए जाने और महाराजा गुहराज निषाद की जलकल विभाग में रखी मूर्ति को कलेक्ट्री कचहरी स्थित किसी स्थान पर स्थापित किए जाने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संत विजय निषाद की अध्यक्षता में धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए आल इंडिया फिशरमैन के प्रदेश महासचिव राम विजय निषाद ने कहा कि हमारी दोनों मांगे जब तक पूरी नहीं हो जाती है धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि निषाद समाज और गरीबों की सच्ची हितैषी सांसद फूलन देवी की हत्या करवाई गई। जिसकी जांच के लिए किसी सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया। हम उनकी हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते है। महाराजा गुहराज निषाद की मूर्ति की स्थापना किए जाने की मांग सपा, बसपा, भाजपा के शासन में की गई, लेकिन किसी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगा, और नहीं तो उस मूर्ति को जलकल विभाग में रखवा दिया गया। जिलाध्यक्ष संत विजय निषाद एडवोकेट ने कहा कि निषाद समाज के वोटो का प्रयोग तो कर लिया जाता है लेकिन उनकी समस्याओं से सभी पार्टी मुंह मोड़ लेती है। हमारा धरना तब तक जारी रहेगा जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है। धरने में संजय निषाद एडवोकेट, अमरेश निषाद एडवोकेट, बलकरन, सुरेंद्र, चंदू, सौरभकांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। धरने का संचालन प्रदीप निषाद ने किया।