{"_id":"5a93029d4f1c1bb3208bb433","slug":"71519583901-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद केंद्र पर खड़ा है 100 ट्राली गन्ना, नहीं हो रही तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद केंद्र पर खड़ा है 100 ट्राली गन्ना, नहीं हो रही तौल
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवई। ब्लाक के गन्ना क्रय केंद्र कच्छारा में सौ से ज्यादा ट्राली गन्ना खरीद केंद्र पर खड़े-खड़े सूख रहा है, लेकिन इसकी तौल नहीं हो रही है। विभाग की ओर से पर्ची तो जारी कर दी गई, लेकिन खरीद न होने से किसानों में रोष बढ़ रहा है। वहीं ट्रालियों के खड़े होने से जाम की स्थिति भी रहती है। जबकि मिल महाप्रबंधक ने ट्रकों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया है।
गन्ना लदी ट्रालियां खड़ी होने से क्रय केंद्र कच्छारा पर जाम की स्थिति रहती है। उधर गन्ने की तौल कराने वाले ठेकेदार दयाराम यादव ने बताया कि आधे से ज्यादा गन्ना अंबेडकर नगर जिले से आया है। यहां का गन्ना बहुत कम बचा है। जो गन्ना बाहर से आया है वो रिजेक्टेड श्रेणी का है। पर्ची ज्यादा आ गई है और इसी पर खेल हो रहा है। वहीं, किसानों का कहना है कि गन्ना हमारा है। केंद्र पर धूप में सूख रहा है, लेकिन खरीद नहीं हो रही है। किसान राधेश्याम सिंह, छोटेलाल तिवारी, सुरेंद्र सिंह, अमृत लाल यादव, दुर्गेश, अन्नू आदि ने व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। जबकि सठियांव चीनी मिल के महाप्रबंधक वीके अबरोल ने बताया कि खेत में सर्वे कराकर जिसके पास गन्ना होगा, अब उसी की पर्ची निकाली जाएगी।
वहीं जिला गन्ना अधिकारी साहेब लाल यादव ने रविवार तीन बजे गन्ना क्रय केंद्र कच्छारा का निरीक्षण किया। 50 किलो का बाट रखकर चेक किया। उन्होंने बताया कि जांच में सब कुछ सही पाया गया है। उन्होंने जाम की समस्या दो दिन में सही हो जाने का आश्वासन दिया।