फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दिसंबर में घाटे रहने वाला रोडवेज पहुंचा फायदे में

दिसंबर में घाटे रहने वाला रोडवेज पहुंचा फायदे में

Thu, 18 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दिसंबर में घाटे रहने वाला रोडवेज पहुंचा फायदे में
आजमगढ़। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्रदेव सिंह का बुधवार की देर शाम जनपद आगमन हुआ। हालांकि उन्हें आजमगढ़ रोडवेज परिसर का निरीक्षण भी करना था लेकिन देर होने के कारण वह सीधे भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू के जाफरपुर स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां मीडियाकर्मियों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आजमगढ़ और मुबारकपुर के नवनिर्मित रोडवेज परिसर में जो भी कमियां हैं या जो भी कार्य अधूरे हैं। उन्हें जल्द ही पूरा कर उसका उद्घाटन कर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। यात्री सुविधाओं को लेकर सरकार सतर्क है। रोडवेज परिसर को पीपीपी माडल पर बनाया जा रहा है ताकि यह गड्ढ़ा मुक्त रहे। उन्होंने बताया कि जल्द ही रोडवेज में 800 नई बसों को शामिल किया जाएगा। जिन क्षेत्र में रोडवेज सुविधा नहीं है उन क्षेत्रों में अनुबंधित बसों के माध्यम से यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि दिसंबर माह में घाटे रहने वाले रोडवेज को आठ करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। परिवहन कार्यालयों को दलालों से मुक्त किया जाएगा। जो भी परिवहन कार्यालय में दलाली करते हुए पकड़ा जाएगा उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र गुड्डू, अमित राय सोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय, जिलामंत्री ध्रुव सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed