फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सपा, कांग्रेस, बसपा सब गोल...सिर्फ गरीब, किसान, युवा और विकास

सपा, कांग्रेस, बसपा सब गोल...सिर्फ गरीब, किसान, युवा और विकास

Thu, 04 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
सपा, कांग्रेस, बसपा सब गोल...सिर्फ गरीब, किसान, युवा और विकास
आजमगढ़। सठियांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी सहयोगियों ने अपने के संबोधन के दौरान किसी भी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया। पूर्व की सरकारों पर आरोप तो लगाया, लेकिन और पार्टी और नेताओं का नाम लेने से दूर रहे। विकास के नाम पर गरीब, किसान और युवाओं को साधते नजर आए। मुख्यमंत्री का ये नजरिया नई राजनीति का संकेत दे गया।
विज्ञापन

सूबे के मुख्यमंत्री गुरुवार को साढ़े 56 करोड़ से बनी डिस्टलरी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से पहले कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा और राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। चिरपरिचित अंदाज में भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद 22 मिनट में मुख्यमंत्री ने अपनी बातों को जनता के सामने रखा। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों ने अपने संबोधन के दौरान किसानों, गरीबों और युवाओं की बदहाली के लिए पिछली सरकारों को दोषी तो ठहराया, लेकिन ने पार्टी विशेष या नेता का नाम नहीं लिया। सभी ने विकास के नाम पर गरीब, किसान और युवाओं को साधने का प्रयास किया। गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने पूर्वांचल को चीनी का कटोरा कहा। कहा कि पिछली सरकारों की अनदेखी से ये उद्योग समाप्त हो रहा था। सरकार को फोकस पूर्वांचल पर है।
विज्ञापन

उद्योग को विकसित करने के लिए पिपराईच, बस्ती और आजमगढ़ की चीनी मिलों में उद्घाटन किए गए हैं। यहां तक कहा कि पिछले नौ माह में प्रदेश में जो कार्य हुआ है वो 25 साल में भी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने भी नौकरियों, रोजगार की बात कह युवाओं को रिझाया। प्रधानमंत्री ने आवास के आंकड़ों से गरीबों के दिल तक पहुंचने का प्रयास किया वहीं आय दोगुनी करने की दिशा में चल रहे कार्यों का गिनाकर किसानों को अपनी ओर खींचा। केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों से सबको अवगत कराया। सभी ने सूबे की बदहाली के लिए पूर्व की सरकारों पर आरोप लगाया। लेकिन किसी भी विपक्षी पार्टी और नेताओं के नाम उनके संबोधन से दूर रहे। सब विकास के नाम पर गरीब, किसान और युवाओं को साधते नजर आए। मुख्यमंत्री और उन्की कैबिनेट का ये नजरिया नई राजनीति का संकेत दे गया। सभा से निकले लोगों को बीच ये चर्चा थी कि अब विकास की ही राजनीति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed