{"_id":"59a6a0784f1c1bfe268b4779","slug":"71504092280-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अंजानशहीद बाजार से सटे गांव नत्थूपुर में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन होगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल शहीद पार्क में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सपा नेताओं ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
सगड़ी तहसील के नत्थूपुर गांव स्थित शहीद पार्क में कारगिल शहीद स्व. रामसमुझ यादव की प्रतिमा का अनावरण होगा। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगे। इसके लिए वहां पर हेलीपैड का निर्माण किया गया है। लगभग डेढ़ घंटा वहां रहने के बाद अखिलेश यादव लखनऊ रवाना हो जाएंगे। आयोजक प्रमोद यादव की तरफ सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, वहीं जिला प्रशासन की भी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर छह सीओ, दो एसपी, 14 एसओ, 150 इंस्पेक्टर, 400 कांस्टेबल, दो प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक किए गए हैं। पूर्व सीएम के कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए इस रूट से जाने वाले वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। आजमगढ़ से गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहन पकवा इनार होते हुए जीयनपुर होते हुए रवाना होंगे। जबकि गोरखपुर की ओर से आने वाले वाहन जीयनपुर से मुबारकपुर, सठियांव होते हुए आजमगढ़ पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए 20 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। जनसभा के लिए विशाल मंच तैयार किया गया है। जिस पर दो सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस दौरान 40 से 60 शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व मंत्री रामासरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री वसीम अहमद, विधायक संग्राम यादव, नफीस अहमद, डा. हरिराम सिंह यादव, राजेश, शंकर यादव आदि ने कार्यक्रम का जायजा लिया।