फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   71 ASHA workers did not facilitate even a single delivery

Azamgarh News: 71 आशा कार्यकर्ताओं ने नहीं कराया एक भी प्रसव

Wed, 25 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
71 ASHA workers did not facilitate even a single delivery
आजमगढ़। जनपद की 3800 से अधिक आशा कार्यकर्ताओं में से 71 आशाओं ने वर्ष 2024-25 में एक भी प्रसव नहीं कराया। इससे उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इन आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करते हुए सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, आशा कार्यकर्ताओं को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की डोर-टू-डोर जानकारी देने, गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन वर्ष 2024-25 में 71 आशाओं ने अब तक कोई भी डिलीवरी केस दर्ज नहीं किया। इससे यह स्पष्ट होता है कि वे अपने कर्तव्यों का पालन नहीं कर रही थीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिन आशा कार्यकर्ताओं ने लगातार लापरवाही दिखाई है, उनके स्थान पर नई इच्छुक और सक्रिय महिलाओं को आशा कार्यकर्ता के रूप में मौका दिया जाएगा। दो दिन पूर्व ही डीएम रविंद्र कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली थी। उन्होंने कार्य न करने वाली आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन आशाओं की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक माह समीक्षा के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है। इनकी नियुक्ति जिला स्वास्थ्य समिति से होती है। इसलिए इनके प्रसव न कराने के मुद्दे को डीएम के समक्ष रखा गया था। अनुमति मिलने के बाद अब इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। - डाॅ. अशोक कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed