आजमगढ़। एक जून 2020 को 69000 पदों के सापेक्ष 67,867 चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची में शामिल कई अभ्यर्थियों का नाम नई सूची में शामिल नहीं किया गया। कई माह से प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने मांग की कि 24 जुलाई 2020 को सुरक्षित किए गए फैसले को यथाशीघ्र निर्गत किया जाए और एक सप्ताह के अंदर दाखिला कराया जाए।
पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि हाईकोर्ट प्रयागराज की लखनऊ खंडपीठ द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में एक जून 2020 को 69000 पदों के सापेक्ष 67,867 चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी। जिसमें हम सभी का चयन हुआ था लेकिन कट-ऑफ 60-65 प्रतिशत विषय पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुरक्षित फैसला न सुनाए जाने के कारण पिछले तीन माह से शिक्षक बनने के लिए प्रतीक्षारत है। शिक्षकों ने कहा कि 24 जुलाई 2020 को सुरक्षित किए गए फैसले को एक सप्ताह के अंदर यथाशीघ्र निर्गत किए जाने के लिए प्रार्थना पत्र एक सप्ताह के भीतर दाखिला करवाने की कृपा करें। इस अवसर पर संगीता यादव, पूजा यादव, सुष्मिता, बृजेश यादव, राधिका यादव, ज्योति, नीलिमा भारती व प्रियंका विश्वकर्मा सहित आदि थे।