फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   68-68 purchase centers have been set up in Ballia and Azamgarh so far nine thousand farmers have registered

Azamgarh: बलिया और आजमगढ़ में बने 68- 68 क्रय केंद्र, अब तक नौ हजार किसान ने कराया पंजीकरण

Fri, 01 Nov 2024 12:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 12:38 PM IST
सार

आजमगढ़ मंडल में चार नवंबर से धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी।175 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। एक नवंबर से धान की खरीद होनी थी लेकिन छुट्टियां होने के कारण अब तारीख बढ़ गई है। 2300 प्रति कुंतल की दर से खरीददारी होगी।

विज्ञापन
68-68 purchase centers have been set up in Ballia and Azamgarh so far nine thousand farmers have registered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ मंडल में किसानों से धान खरीद के लिए 175 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। मंडल को 2.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। सबसे ज्यादा बलिया में एक लाख आठ हजार मीट्रिक टन धान सरकारी एजेंसियों के माध्यम से खरीदा जाएगा। समर्थन मूल्य 2300 प्रति क्विंटल की दर से एक नवंबर से धान खरीद शु्रू होनी थी, लेकिन एक नवंबर को अवकाश होने के कारण चार नवंबर से खरीद शुरू होगी। वैसे भी अभी किसानों की फसल खेतों में ही है।

विज्ञापन


धान खरीद के लिए आजमगढ़ मंडल में पहले 169 क्रय केंद्रों का अनुमोदन हुआ था, लेकिन किसानों की सुविधा और मांग पर आजमगढ़ में छह और क्रय केंद्र खोले जाने का अनुमोदन हुआ है। इस प्रकार अब मंडल में 175 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। जिसमें बलिया व आजमगढ़ में 68- 68 और मऊ में 39 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद लक्ष्य की बात की जाय तो शासन की तरफ से दो लाख 15 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का ल्रक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन


जिसमें बलिया जनपद में सबसे ज्यादा एक लाख आठ हजार मीट्रिक टन, आजमगढ़ में 55 हजार मीट्रिक टन और मऊ में 52 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा जाएगा। धान बेचने के लिए अब तक लगभग नौ हजार किसानों से पंजीकरण कराया है। इनका तहसील के माध्यम से सत्यापन चल रहा है। संभागीय खाद्य नियंत्रक राजीव कुमार मिश्र 2.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का शासन से लक्ष्य आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में कुल 175 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र प्रभारियों की तैनाती और खरीद से संबंधित व्यवस्था कर दी गई है। किसानों से समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed