{"_id":"61ed92be4cda1218b528640d","slug":"66-newly-found-infected-one-died-azamgarh-news-vns635127076","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 नए मिले संक्रमित, एक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 नए मिले संक्रमित, एक की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण पर लगाम लगता नहीं नजर आ रहा है। रविवार को नए पॉजिटिव मिलने की संख्या में कुछ कमी जरूर दर्ज की गई है लेकिन तीसरी लहर में एक और मौत हो गई है। रविवार को कुल 66 नए संक्रमित जिले में पाए गए है।
सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि रविवार को कुल 1197 लोगों की जांच की गई। जिसमें 66 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या 506 रह गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को सर्वाधिक 17 पॉजिटिव अन्य जगहों पर मिले है। वहीं जिले में सर्वाधिक 10 पॉजिटिव कोयलसा ब्लाक में पाए गए। इसके अलावा नगर, पल्हनी, महराजगंज में छह-छह, मेंहनगर, पवई, तहबरपुर, सठियांव में दो-दो, अतरौलिया, लालगंज में तीन-तीन, तरवां, मार्टीनगंज, हरैया, अहरौला, मिर्जापुर, अजमतगढ़ व मोहम्म्दपुर में एक-एक संक्रमित मिले है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल मिले संक्रमितो की संख्या 18772 हो गई है। जिसमें 18035 पूरी तरह से ठीक हो चुके है। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि शनिवार की देर रात एक महिला की मौत हो गई है। शनिवार की शाम तीन बजे उसे भर्ती किया गया था और रात में ही उसने दम तोड़ दिया। वह सिधारी क्षेत्र की रहने वाली थी। राजकीय मेडिकल कालेज में तीसरी लहर के तहत यह चौथी मौत थी। वहीं एक मौत जहानागंज क्षेत्र में होम आइसोलेशन में हुई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब 233 हो गई है। हालांकि सीएमओ की विज्ञप्ति मेें यह आकड़ा 231 ही है।