{"_id":"6906560cbc3358d11a06bbb4","slug":"65-cases-were-brought-forward-on-the-grievance-redressal-day-and-15-were-resolved-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-140024-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: समाधान दिवस में 65 मामले आए, 15 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: समाधान दिवस में 65 मामले आए, 15 का निस्तारण
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में समाधान (तहसील) दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व के 49, विकास के 15, पुलिस विभाग के 20 तथा अन्य छह मामले शामिल थे।
इनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया। डीएम ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या देरी करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तहसील दिवस में आए कई फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। अधिवक्ता सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि रानीपुर मोड से तहसील तक जाने वाली सड़क संकरी और जर्जर है, जिसके चौड़ीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
गहरी गांव निवासी प्रमोद चौबे ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार दी जा चुकी है। दूबावे गांव की संगीता मौर्य ने कहा कि विपक्षी ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन हल्का लेखपाल कार्रवाई से बच रहे हैं।
वहीं मनीआरपुर गांव के बलराम यादव ने बताया कि गांव की सरकारी नाली पर कब्जा है, जिसकी शिकायतें कई बार देने के बावजूद निस्तारण नहीं हो पाया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नंदिनी शाह, तहसीलदार शैलेश कुमार यादव, नायब तहसीलदार वंदना वर्मा, मनीष कुमार, अश्विनी श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।