फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, शाम होते ही घरों में दुबके लोग

सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, शाम होते ही घरों में दुबके लोग

Sun, 23 Dec 2018 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन, शाम होते ही घरों में दुबके लोग
आजमगढ़। ठंड अब लोगों को कंपकंपाना शुरू कर दिया है। रविवार को जनपद को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। दिन को सूर्य निकलने के कारण लोगों को गलन से राहत मिली लेकिन दिल ढ़लते ही गलन इतनी बढ़ गई कि लोग घरों में दुबकने को विवश हुए। धीरे-धीरे ही सही ठंड अब अपना असर दिखाना शुरू कर चुकी है। शाम को दिन ढलने के बाद गलन इतनी ज्यादा हो जा रही है कि घर से बाहर निकलना दूभर हो जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी दो पहिया वाहन चालकों, रिक्शा चालकों, गरीबों और असहायों को हो रही है। सर्दी के इस मौसम में ऐसे लोगों को ठंड से राहत दिलाने के लिए शासन स्तर से अलाव जलाने और गरीबों को कंबल वितरित करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में जनपद में लगभग नौ हजार कंबलों का वितरण किया जाना है। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन अब तक 5020 गरीबों में कंबल का वितरण कर चुका है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में बहुत से स्थानों पर अलाव जलाए जा चुके हैं। शहर में 25 स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। जनपद में फूलपुर और मार्टीनगंज को छोड़कर हर तहसीलों में स्थित 10 रैनबसेरों और सेल्टर हाउस को लोगों के लिए खोल दिया गया है। शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद गुप्ता ने इन रैन बसेरों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed