{"_id":"5c0eac0abdec2241bf44a4ee","slug":"61544465418-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने मांगा अब तक खर्च हुए धनराशि का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने मांगा अब तक खर्च हुए धनराशि का ब्यौरा
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुबारकपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक सोमवार को पालिका सभागार में हुई। विभिन्न मुद्दों को लेकर बोर्ड की बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान शौचालय बनवा लेने वाले कई पात्रों को अब तक दूसरी किस्त न उपलब्ध कराए जाने का आरोप लगाया गया तो वहीं शपथग्रहण से लेकर अब तक विकास कार्यों के नाम पर खर्च किए गए धनराशि का ब्यौरा भी चेयरमैन से मांगा गया।
चेयरमैन करीमुन्निशा की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे से बैठक की शुरूआत हुई। बैठक शुरू होते ही सभासदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सभासदों ने आरोप लगाया कि नपा परिसर सिर्फ शो-पीस साबित हो रहा है। नपा के कर्मचारी परिसर के बजाए जलकल कार्यालय में बैठे रहते है। जिसके चलते समस्या लेकर नपा आने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। जिस पर चेयरमैन ने कहा कि अब सभी कर्मचारी सुबह 10 से दो बजे तक नपा परिसर में ही मौजूद रहेंगे। सभासद वकील अहमद ने भू माफियाओं द्वारा नपा क्षेत्र में स्थित पोखरियों को पाट कर कब्जा किए जाने का मुद्दा उठाया। जिस पर पालिकाध्याक्ष ने पोखरियों की तारबंदी करा कर उसे सुरक्षित करने का आश्वासन दिया। सभासद इफ्तेखार अंसारी ने पांच सुत्रीय मांग पत्र देकर शपथग्रहण से लेकर अब तक विकास कार्यो में खर्च हुए धनराशि का ब्यौरा मांगा। वार्ड एक के सभासद ने ओडीएफ पर ही सवाल खड़ा किया और आरोप लाया कि जो लोग शौचालय बनवा लिए है, उन्हें अब तक दूसरी किस्त नहीं दी गई है। कई सभासदों ने अपनी बात न रखने देने का भी आरोप लगाया। हंगामे के बीच पालिकाध्यक्ष ने शादीहाल व रोडवेज पर बने पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस अवसर पर जेई नीतू कुमारी, राजन, सभासद अरशद जमाल, समसुज्जमा, शहनवाज, सूरत, शराफत, गुलाम, इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।