{"_id":"5b09ad834f1c1bac6e8b4b67","slug":"61527360899-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के न मिलने पर मरीजों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक के न मिलने पर मरीजों ने किया हंगामा
Updated Sun, 27 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टिनगंज। स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह नौ बजे तक किसी चिकितसक के न मिलने पर मरीजों और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद मरीजों और उनके परिजनों ने फोन से मुख्यचिकित्साधिकारी को चिकित्सकों के न होने की शिकायत की।
मार्टीनगंज तहसील मुख्यालय पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर हंगामा होता रहता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए दिन इलाज के लिए दर्जनों मरीज आते हैं और प्रसव के लिए भी महिलाएं आती हैं। मुख्यालय होने के चलते आए दिन भीड़ लगी रहती है। लेकिन बराबर यह शिकायत आती है कि समय पर डॉक्टर नहीं मिलते, दवा नहीं मिलती है। इसको लेकर आए दिन हंगामा खड़ा होता रहता है। शनिवार को लगभग नौ बजे दर्जनों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आए हुए थे लेकिन डॉक्टर मौके पर नहीं थे।सभी लोग नदारद थे। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की। लेकिन 9.30 बजे तक जब कोई डॉक्टर नहीं आया तो उपस्थित ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुंशीलाल पटेल का कहना है कि आठ बजे से ओपीडी खुल जाती है और आठ बजे डॉक्टर को वहां बैठ जाना चाहिए था। जो भी डॉक्टर की ड्यूटी लगी है वह समय से नहीं आए हैं तो उनके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर सुशील कुमार, अरविंद कुमार, राजेश, उमेश सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।