{"_id":"5b0070444f1c1bd8408b6a73","slug":"61526755396-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल पीजी कालेज डिबार, भविष्य में कभी नहीं बनेगा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल पीजी कालेज डिबार, भविष्य में कभी नहीं बनेगा सेंटर
Updated Sun, 20 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सामूहिक नकल की शिकायत पर पूर्वांचल पीजी कॉलेज रानी की सराय को परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद ने डिबार कर दिया है। इसके साथ ही इसे भविष्य में किसी भी परीक्षा में केंद्र न बनाने का भी निर्देश जारी कर दिया गया है। डायट प्राचार्य हरशिचंद्र नाथ ने बताया कि 8, 9 और 10 मई को हुई बीटीसी की परीक्षा में पूर्वांचल पीजी कॉलेज रानी की सराय परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र पर सामूहिक नकल की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई थी। एसडीएम सदर प्रकाश चंद्र ने चार मोबाइल सेट भी बरामद किया था। एसडीएम ने मौके पर तत्कालीन डायट प्राचार्य परमहंस सिंह और बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय को भी मौके पर बुला कर बरामद मोबाइल को डायट प्राचार्य को सौंपते हुए विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर डायट प्राचार्य ने बरामद मोबाइल सेट को रानी की सराय थाने के मालखाने में जमा करा दिया और विद्यालय को डिबार करने के साथ ही अंतिम पाली में संपन्न हुई कंप्यूटर की परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति कर दी। इस बीच डायट प्राचार्य का स्थानांतरण हो गया और हरिश्चंद्रनाथ को प्राचार्य बना दिया। परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद ने अंतिम पाली की परीक्षा निरस्त करते हुए भविष्य में कभी भी इस विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाने का फरमान जारी कर दिया। इसके साथ ही निरस्त हुई परीक्षा को 24 मई को कराने का निर्णय हुआ है। पुन: परीक्षा के लिए राजदेव कृषक इंटर कालेज सठियांव को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव डायट की तरफ से परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को भेज दिया गया है।
विज्ञापन