{"_id":"5ad0eec04f1c1b64098b45e3","slug":"61523642048-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर प्रतिमा की सफाई की, दीये जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर प्रतिमा की सफाई की, दीये जलाए
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। भारत रक्षा दल ने विगत 20 वर्षों की भांति डा. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। जिलाध्यक्ष उमेश सिंह गुड्डू ने बताया कि बाबा साहब का जंम 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू नामक स्थान पर हुआ था। बचपन से छुआछूत और जाति-पाति के विरोध में बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन इन बुराइयों को दूर करने में लगा दिया। मो. अफजल, निशीथ रंजन तिवारी, मनीष कृष्ण साहिल, अमित गुप्ता, राजकिशोर सिंह, राजन अस्थाना, रामजनम निषाद, आशीष मिश्रा, प्रतीक मोदनवाल, हरेन्द्र तिवारी, जैनेन्द्र चौहान, गोपाल दादा, अकरम फारूकी, अतुल श्रीवास्तव, शाहनवाज आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
बाबा साहब जयंती समारोह में शामिल होंगे कृषि मंत्री
तहबरपुर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती शनिवार को ब्लाक परिसर में धूमधाम के साथ मनायी जायेगी। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता पंकज राय ने बताया कि जयंती समारोह में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी शामिल होंगे। वे शनिवार को दिन में 12 बजे परिसर में लगे बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही संगोष्ठी को भी संबोधित करेंगे। कृषि मंत्री सवा दो बजे नेहरू हाल में आयोजित बाबा साहब जयंती समारोह में भी प्रतिभाग करेंगे।