{"_id":"5aba87094f1c1b8e778b806c","slug":"61522173705-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तालीम जानवर के समान है इंसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तालीम जानवर के समान है इंसान
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरिया बाजार। बिलरियागंज के हेंगाईपुर में स्थित नूर पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को अंक प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की सदर सलमा जलील ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा बहुत ही अनिवार्य हो गई है क्योंकि तालीम से ही आदमी महान होता है। जिसके पास तालीम नहीं है वह बिल्कुल जानवर जैसा है। क्योंकि हम अपने हिसाब से खाना खाते हैं कपड़ा पहनते हैं अपनी बातों को दूसरों तक पहुंचाते हैं। लेकिन ठीक इसके विपरीत जानवर न तो अपने मन का कपड़ा पहन पाते हैं और न तो अपना दुख दर्द दूसरों तक पहुंचा पाते हैं और नहीं अपने मन का खाना खा पाते हैं। इसलिए बिना पढ़ा लिखा आदमी एक जानवर की तरह होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सजाने और संवारने में परिजनों यानी घरवालों की अहम भूमिका होती है। इसलिए अपने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत से पढ़ाएं। इस मौके पर विरेंद्र विश्वकर्मा, अशद जमाल, ताहिर मदनी, प्रिंस राय, रामाश्रय दुबे आदि उपस्थित थे।
पोखरी के पट्टे को लेकर ग्रामीणो ने तहसील का किया घेराव
मार्टिनगंज। तहसील क्षेत्र के गांव में आबादी के बीच में स्थित जलाशयों के पट्टे को लेकर लसड़ा खुर्द के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील का घेराव कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने तहसीलदार शिवसागर दुबे से पट्टा निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आबादी के बीच स्थित जलाशयों को भी मत्स्य पालन के लिए पट्टा आवंटन की विज्ञप्ति प्रकाशित कर दी गई। तत्कालीन तहसीलदार की आपत्ति रिपोर्ट को दरकिनार करते हुए जलाशय का मत्स्य पालन के लिए पट्टा स्वीकृत कर दिया गया जो हम ग्रामीणों के हित में नहीं है। हम लोगों के खेतों में जलाशयों के पानी से ही सिंचाई होती है। हम गरीबों के जीविकोपार्जन का जलाशय ही मुख्य साधन है। ग्रामीणों का नेतृत्व करते हुए ग्राम प्रधान पार्वती राजभर और ग्राम पंचायत सदस्य बंश बहादुर सिंह ने कहा कि अगर पट्टा को निरस्त नहीं किया किया गया तो हम लोग बृहद धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी इंद्रभान तिवारी ने कहा कि पट्टा स्वीकृति कर दिया गया है अगर इनको आपत्ति है तो जिलाधिकारी के यहां अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इस अवसर पर बैजनाथ राजभर, वंश बहादुर सिंह, रमेश, राजेश, सुनीता, खेलावन, राजपत्ती आदि उपस्थित थे।