{"_id":"5ab6938b4f1c1ba3238b7030","slug":"61521914763-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कर्मियों ने खाली किया छात्रावास, जेडी कर्मियों का अभी भी कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कर्मियों ने खाली किया छात्रावास, जेडी कर्मियों का अभी भी कब्जा
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जेडी और डीआईओएस कार्यालय के बीच विवाद का कारण बने राजकीय बालिका इंटर कालेज के नये और पुराने छात्रावास परिसरों से अवैध कब्जा अब तक नहीं हटाया जा सका है। सिर्फ कब्जा हटाये जाने को लेकर कागजी घोड़ा ही दौड़ाया जा रहा है।
जेडी की शिकायत पर मंडलायुक्त ने छात्रावास से अवैध कब्जा हटवाये जाने का निर्देश दिया। जिस पर डीआईओएस ने अपने कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस के बाद डीआईओएस और जीजीआईसी के कर्मचारियों और शिक्षिका ने आवास खाली कर दिया। वहीं दूसरे छात्रावास पर कब्जा जमाये बैठे जेडी कार्यालय के कर्मचारियेां को हटाये जाने की अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या का कहना है कि विद्यालय का छात्रावास चाहे वह डीआईओएस कार्यालय के सामने का हो अथवा बगल का वह छात्राओं और विद्यालय की शिक्षिकाओं के लिए बना हुआ है। इस पर शिक्षा विभाग के लोगों के साथ ही कुछ अवैध लोग भी काबिज है। कब्जा हटाये जाने को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा जा चुका है। विभाग के उच्चाधिकारियों को चाहिए कि वे अवैध कब्जेदारों को हटवा कर छात्रावासों को विद्यालय को हैंडओवर कराये।